महासमुन्द
सरायपाली कपड़ा गोदाम में सुबह से आग का तांडव
31-Dec-2023 9:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 दिसंबर। आज सुबह से सरायपाली शहर के श्रीराधे कपड़ा दुकान के आग की लपटें निकल रही हैं। इस भीषण आग को बुझाने गमकल की कई वाहनें घंटों मशक्कत कर चुकीं लेकिन आग है कि बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। समाचार लिखने तक सुबह के साढ़े 9 बजे थे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए परिषद के कई टैंकर और दमकल की गाडियां मौके पर मौजूद हैं। आसपास के घरों और दुकानों को खाली करवा जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस, नगर पालिका की टीम मौजूद हैं। इस आग से लाखों के नुकसान की अंदेशा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे