महासमुन्द
डामरीकरण का निरीक्षण
01-Jan-2024 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 जनवरी । शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 15 के मुख्य मार्ग गांधी चौक सिविल लाइन में चल रहे डामरीकरण व पैंचिग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार से चर्चा कर डामरीकरण पैचिंग कार्य में सारे घटकों का पालन करने को कहा। उन्होनें कहा सडक़ पर निर्मित चेम्बर को समुचित रूप से ढंककर से संधारित करने के निर्देश दिए। श्रीमती महिलांग ने ठेकेदार को मार्ग में डामरीकरण में सही तरीके से रोलिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ नोशाद बक्श और नागरिक मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे