महासमुन्द

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाडिय़ों ने जीते 22 पदक
31-Dec-2023 2:45 PM
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप  में महासमुंद के खिलाडिय़ों  ने जीते 22 पदक

महासमुंद,31 दिसंबर। 27वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 27 दिसंबर को  बालाजी स्कूल रायपुर में किया गया, जिसमें महासमुंद के खिलाडिय़ों ने 22 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान दिलाया। 

टीम कोच उपेंद्र प्रधान, वीरेंद्र डड़सेना, टीम मैनेजर जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में महासमुंद के खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में भाग लिया। उपेंद्र प्रधान सचिव जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद अध्यक्ष वीरेंद्र डड़सेना ने बताया कि कार्यक्रम में 12 राज्यों ने भाग लिया था, जिसमें छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान महाराष्ट्र को द्वितीय, एवं आंध्रप्रदेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

स्पर्धा में लगभग 600 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिहान वरुण पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव यूनाइटेड शोतोकान कराटे डू इंडिया ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कियोशी एम एम हैदर अली खान प्रेसिडेंट यूनाइटेड शोतोकान कराटे डू इंडिया एवं योगेश अग्रवाल फिल्म स्टार, प्रेसिडेंट राइस मिल एसोसिएशन आकाश विंग एडवाइजर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सनत राठौर गुरुजी, संतोष गुप्ता नेशनल वॉइस प्रेसिडेंट कॉलेज एसोसिएशन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट