महासमुन्द

जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में शामिल होंगे महासमुंद के खिलाड़ी
31-Dec-2023 2:45 PM
जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में शामिल होंगे महासमुंद के खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 दिसंबर।
नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में नेशनल दल का चयन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे से महासमुंद में आयोजन किया गया। जिसका पंजीयन पश्चात चयन प्रतियोगिता खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे की उपस्थिति में 11 बजे से 100 मीटर दौड़ से शुरू किया गया। चयन में महासमुंद शहर के अलावा तुमगांव, भोरिंग, अमावस, कुकराड़ीह, तेंदुवाही से खिलाड़ी शामिल हुए। 

जिले के खिलाड़ी बालक एंव बालिका 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रायथलॉन में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद,ऊंची कूद, ट्रायथलॉन अ में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो, गोला फेंक एवं ट्रायथलॉन ब में 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, 600 मीटर की दौड़, साथ ही भाला फेंक की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। 

इसमें 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, 600 मीटर की दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक एवं पेंटाथलॉन  60 मी. 80 मी. ऊंची कूद, गोला फेंक, 600 मी. सम्पन्न किया गया। 

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने में कमलेश चन्द्राकर अध्यक्ष महासमुंद जिला एथलेटिक्स संघ व सीनियर खिलाडिय़ों का सहयोग रहा। 

14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रायथलॉन  में नैतिक, ट्रायथलॉन में पुष्पेन्द्र यादव, ट्रायथलॉन ब में मनीष कुर्रे एवं 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में भावेश तारक, 600 मीटर की दौड़ में अजय प्रकाश साहू, लंबीकूद में संग्राम सिंह, ऊंचीकूद में कुणाल जांगड़े, गोला फेंक में रितेश पटेल व भाला फेंक में राहुल दीवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट