महासमुन्द

आप की 12वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शमिल हुए भूपेन्द्र
01-Jan-2024 4:37 PM
आप  की 12वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शमिल हुए भूपेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। आम आदमी पार्टी की 12वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को साल के आखरी दिन संपन्न हुई, जिसमें पूरे भारत के नेशनल कॉन्सिल के सदस्य शामिल रहे। आम आदमी पार्टी महासमुन्द के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के इस मीटिंग को होस्ट राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने किया।

 अरविंद केजरिवाल ने पार्टी के अहम मुद्दे पर इस मीटिंग के दौरान सभी मेम्बरों को संबोधित किया और आने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा इलेक्शन को लेकर प्लानिंग और दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने संगठन के संदर्भ में अपने दिशा निर्देश दिए। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद की सदस्य भूपेन्द्र चन्द्राकर ने इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रितिनिधत्व करते हुए माननीय अरविन्द केजरीवाल के समक्ष संगठन को लेकर अपने सुझाव रखें तथा बैठक के दौरान संगठन को आगे मजबूत बनाने हेतु स्थानीय नेतृत्व को आगे लाने की बात पर जोर दिया साथ ही साथ इलेक्शन के बाद जो परिणाम सामने आए हैं उस पर समीक्षा करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के संगठन को नीचे से ऊपर स्तर पर पुनर्गठन हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किया।

इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, संगठन मंत्री संदीप पाठक, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, महापौर मध्यप्रदेश रानी अग्रवाल समेत पंजाब व दिल्ली के चुनिंदा विधायक मंत्री एवं देश भर के नेशनल कौन्सिल के सदस्य शामिल रहे।


अन्य पोस्ट