महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशानुसार वनस्पति शास्त्र परिषद का गठन किया गया एवं परिषद के द्वारा विषयवार पीपीटी प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र डॉ. ई.पी. चेलक के द्वारा विभागीय प्रतिवेदन का पााठन किया गया तथा अंजन भोई, अतिथि व्याख्याता के द्वारा वनस्पति शास्त्र परिषद के चयनित पदाधिकारियों की नाम की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अर्शिन सोलोमन एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष खिलेश्वरी यादव एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर सचिव युवराज सिंह ठाकुर एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर सहसचिव भोजनंदनी साहू एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर, एवं सदस्य अमन रात्रे, सुमन सिंह, मीरा साहू, रितिका मार्कन्डे, युवराज प्रधान, पायल महामल, मंगलू मेहर, गरिमा ठाकुर, आसबाई ठाकुर, धनेन्द्र कुमार की नामों का घोषणा की गई।
परिषद का उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए छात्रों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात् विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो. करूणा दुबे ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं संयमित व्यवहार करते हुए अध्ययन अध्यापन हेतु प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय प्रो. अजय कुमार राजा ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक के अनुभव का लाभ लेते हुए सतत रूप से कठिन कार्यों पर चर्चा कर अपने शैक्षिक एवं जीवन में आगे बढऩा चाहिए।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.पी. चेलक ने अपने रोचक उद्बोधन में विभिन्न विपरित प्रस्थितियों में कैसे जीवन जीये एवं सफल हो, इस पर सविस्तार चर्चा करते हुए सभी चयनित पदाधिकारियों सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
तत्पश्चात् सभी सदस्यों के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विषयवार आबंटित पाठ्क्रम के अनुसार अलग-अलग टॉपिक में पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया तथा स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में किस प्रकार से उत्तर लिखे इस पर विभाग द्वारा विशेष पीपीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
अवसर पर इस कार्यक्रम में आयोजन हेतु प्रदेप कन्हेर, सहायक प्राध्यापक रसायन, अंजन भोई अतिथि व्याख्याता, नम्रता तम्बोली अतिथि व्याख्याता रसायन, रितेश्वरी सेन जनभागीदारी व्याख्याता, योगेश चंदेल जनभागीदारी परिचारक एवं समस्त महाविद्यालय परिवार सम्मिलित हुए।