गीता जयंती पर वृंदावन विद्यालय में आस्था की विचार गोष्ठी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26दिसंबर। आस्था साहित्य समिति द्वारा वृन्दावन विद्यालय महासमुंद में गीता जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिया योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,चन्द्रहास चंद्राकर, संदीप दीवान, एस. चंद्रसेन, उत्तरा विदानी, डा. साधना कसार, के.के. पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण कुमार पाण्डेय ने गीता पाठ के माध्यम से की। मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रिया सिन्हा ने कहा कि गीता हमारे जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं तुम मेरे राह में चलकर तो देख मैं राहों में फूलों की वर्षा कर दूंगा।
साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि गीता सनातन संस्कृति की शाश्वत धरोहर है। यह सर्व शास्त्रमयी व महाभारत का नवनीत है। इसमें ज्ञान कर्म व भक्ति के पावन उपदेश हैं।
सभा को संबोधित करते हुए साहित्यकार एस.चन्द्रसेन ने कहा कि गीता हमें कर्तव्य पथ पर सत्यनिष्ठा के साथ आगे बढऩे का मार्ग दिखाती है। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब की जिलाध्यक्ष उत्तरा विदानी, डॉ. साधना कसार, चन्द्रहास चन्द्राकर, संदीप दीवान, टेकराम सेन,कमलेश पाण्डेय, सुरेन्द्र अग्निहोत्री,सुजाता विश्वनाथन सभी ने एक स्वर में कहा कि गीता के उपदेश में जीवन जीने धर्म का अनुशरण करने और कर्मपथ पर आगे बढऩे का दर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों का अनुशरण करने से समस्त कठिनाईयों और शंकाओं का निवारण
होता है। श्रीमद भागवत गीता दुनिया का इकलौता ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती के इस भव्य आयोजन में सीएस. गौर, हरखराम चंद्राकर, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, सुजाता विश्वनाथन ने सुमधुर भजन से वातावरण को गीतामय कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार टेकराम सेन ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से एंमआर विश्वनाथन, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र चंद्राकर, आलोक वर्मा, जी.विजय लक्ष्मी, उर्मिला अग्निहोत्री,अमृता चंद्राकर, आशा ज्योति डोरा, वर्षा चंद्राकर, एम.रजनी राव, शुभ्रा अग्रवाल, सुषमा साहू, मुकेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, नूपुर पटेल, अंशु सिंह, सबिना आलम सहित पूरा वृन्दावन विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अंत में एम.आर. विश्वनाथन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।