अध्यक्ष के लिए 5, पार्षद के लिए 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद महासमुंद नगर पालिका चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी निखिलकांत साहू, निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग तथा आप पार्टी के प्रत्याशी पंकज साहू के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के अंतिम दिन 31 जनवरी को भाजपा के रमेश साहू और पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने नाम वापस लिया।
कल ही नाम वापसी की प्रक्रिया में 11 पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। अब चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है साथ ही इन नामों का प्रकाशन कर चुनाव चिन्हों का आबंटन भी रिटर्निंग ऑफिसर ने कर दिया है। तद्नुसार भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डा. विमल चोपड़ा को कमल, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी निखिलकांत साहू को पंजा, आप प्रत्याशी पंकज साहू को झाडू,निर्दलीय प्रकाश चंद्राकर को सीटी और निर्दलीय राशि त्रिभुवन महिलांग को कूकर चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया है। यहां बताना जरूरी है कि पहले बी एक बार प्रकाश चंद्राकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। तब भी उन्हें सीटी चिन्ह आबंटित हुआ था। इस बार भी उन्हें सीटी चुनाव चिन्ह आबंटित हुआ है।
कल ही महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों के लिए दाखिल कुल 120 पार्षद प्रत्याशियों में से 11 ने नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब कुल 109 प्रत्याशी चुनावी समर में रह गए हैं। इन सभी प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्हों का आबंटन कर दिया गया है। मतदान आगामी 11 फ रवरी मंगलवार को होगा और मतगणना तथा चुनाव परिणामों की घोषणा 15 फरवरी शनिवार को होगी।
इस तरह प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए 10 दिन का समय शेष है। हालांकि टिकट आबंटन के पहले से ही सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट चुके थे। इस साल महासमुंद में अध्यक्ष के लिए 5 तथा 30 वार्डों के पार्षद के लिए 109 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा-कांग्रेस से 30-30 तथा आम आदमी पार्टी से 10 और निर्दलीय 39 चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में अनेक पार्षद तीसरी और चौथी बार भाग्य आजमा रहे हैं। नए चेहरों को मौका कम ही मिला है।
मालूम हो कि डा. विमल चोपड़ा तीसरी बार नपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। पहले भी वे 2 बार नपाध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं।बीच में वे विधायक भी रहे हैं। निवर्तमान नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने 2010 में नपाध्यक्ष का चुनाव जीता था और बाद में उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। आज से 2 वर्ष पूर्व वह भाजपा के 8 बागी पार्षदों की मदद से भाजपा के ही नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाकर नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं।
पार्षद चुनाव लिस्ट में महासमुंद के वार्ड एक से ज्योति रिंकु चंद्राकर, ज्ञानेश्वरी भूपेन्द्र सार्वा, लता कैलाश चंद्राकर, लोकेश साहू, वार्ड 2 से जय कुमार देवांगन, दिनेश बेहरा, चैतन्य कुमार कहार,राहुल चंद्राकर, वार्ड 3 से 3 प्रीति सोनवानी, सुनैना पप्पू ठाकुर, नूतन कुर्रे, 4 से खिलावन बघेल अधिवक्ता, महेश चौहान. दीनू बैरवा, कुमारी बाई देवार, राहुल आवड़े, 5 से दशोदा ध्रुव, पंकज कसाना, जितेन्द्र देवनारायण ध्रुव,लीना मन्नू चौहान, 6 से मन्सूर भाई, सीता डोंडेकर,गंगा बाघ, माया पांडे, वोहर साहू, सीता राठी, 7 से मुस्ताक खान विक्की, मीना वर्मा, अजीम शेख, 8 से सोनम रामटेके, जरीना हफीज कुरैशी, शांता गोपाल चंद्राकर, 9 से बबलू सूरज नायक, माधवी महेन्द्र सिका, परस हरपाल. विक्की महानंद, 10 से तबरेज खान तब्बू, माखन पटेल, 11 से ओमीन कागजी, मैना कोसले, खेलन बाई आवड़े, मधुलता पाटिल, 12 से मालती ध्रुव, कल्पना सूर्यवंशी, तन्नू ध्रुव, 13 से महेन्द्र चावला ङ्क्षमदर सिंग, हरवंश ढिल्लो नानू भाई, राजेश तिवारी, 14 से मोहम्मद इमरान कुरैशी, देवीचंद राठी, सुरेंद्र गौतम, 15 से श्वेता गुप्ता, सौम्या आकाश सोनी,ईश्वरी भोई, 16 से सेमेश दवे, राकेश श्रीवास्तव, हर्ष वर्धन तिवारी, 17 से अमन चंद्राकर, खुशाल ठाकुर, नीरज चंद्राकर, 18 से प्रीति साहू, माधुरी धनीराम यदु, शांति साहू, प्रीति रानी सोनी, 19 से कपिल साहू, जसप्रीत बादल मक्कड़, जय तंबोली, 20 से विक्की विजयकांत साहू, निश्चय पूनम चंद्राकर, जितेन्द्र साहू, 21 से आकाश लहरे, सुदर्शन कुमार, बड़े मुन्ना देवार, 22 से रविंद्र बबलू हरपाल, चंद्रशेखर बेलदार, दीनदयाल टंडन, विक्रम सिंह ठाकुर, 23 से पूनम दीपक चंद्राकर, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, शिम्पा साहू, 24 से कमल प्रजापति, पवन पटेल, अर्जुन प्रजापति, भीपेन्द्र कुमार शर्मा, लखनलाल चंद्राकर, 25 से देवेश शर्मा मिक्की,भाऊराम साहू, पंकज साहू, कौशलेन्द्र वैष्णव पप्पू महाराज, लक्ष्मी साहू, 26 से डॉ.तरुण कुमार साहू,पीयूष अमृत साहू, मयंक जायसवाल, किरण यादव, 27 से गुलशन कुमार साहू, गिरधर यदु, गीतिका सोनी नानू, 28 से विजय साव, महेन्द्र जैन,अनिल सूर्यवंशी, घनाराम साहू, 29 से कातिका पैकरा, शुभ्रा मनीष शर्मा, रामेश्वरी गोपी कन्नौजे तथा वार्ड 30 से पिंकी बघेल, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी,बिंदा हरपाल, कौशिल्या प्रधान मैदान में हैं।