सबसे अधिक नामांकन नर्रा क्षेत्र से, 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4फरवरी। बागबाहरा जनपद पंचायत के 25 सदस्य पद के लिये नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 130 लोगों के नामांकन प्रस्तुत हुए। अंतिम दो दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। परसों 2 फरवरी को नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 97 थी। कल 33 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे अधिक संख्या क्षेत्र क्रं.25 नर्रा की है। यहां 12 लोगों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। उसके बाद बिहाझर क्षेत्र क्रं.8अजा मुक्त है। यहां 10 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार बीके बाहरा क्षेत्र क्रं. 1 अजजा मुक्त में 9 नामांकन एवं क्षेत्र क्रं. 4 सुखरीडबरी अनारक्षित मुक्त से 8 नामांकन दाखिल हुए।
क्षेत्र क्रमांक 1 हाड़ाबंद अनारक्षित मुक्त से टिकेश्वरी साहू, कमल नारायण साहू, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, चोखे लाल सिन्हा, चन्द्रकला साहू, मनोज चन्द्राकर, चंदू लाल, 2 खल्लारी अनारक्षित महिला से भूमिका चन्द्राकर, सरिता गोस्वामी, भूमिका सिन्हा, 3 खुसरूपाली अजजा मुक्त से ललित कुमार दीवान, भूपेन्द्र कुमार दीवान, बेनू दीवान, शत्रुहन दीवान, जीवन लाल, 4 सुखरीडबरी अनारक्षित मुक्त से मोहन लाल साहू, भुवन लाल साहू, भारत सिंह ध्रुव, समीर चन्द्राकर, बालकृष्ण चन्द्राकर, किशुन लाल पाटले, चिन्मय चन्द्राकर, केशव राम चन्द्राकर, 5 तेन्दुकोना अनारक्षित मुक्त से धनंजय साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर, टेनू राम चन्द्राकर, 6 सम्हर अन्य पिछड़ा वर्ग से तारेश्वरी पटेल, जानवी नायक, 7 गांजर से अनारक्षित महिला, पूरन बाई सिन्हा, गरिमा चन्द्राकर, धनेश्वरी दीवान, 8 बिहाझर अजा मुक्त से ईश्वर मारकंडे, नवल कुमार गायकवाड़, नरोत्तम जगत, तरूण व्यवहार मोहन भारद्वाज,संतलाल सूरमणि, चोवाराम मरकाम,टिकेश्वर कुम्हार,मुकेश कुमार टंडन, पावन कुमार, 9 बीके बाहरा अजजा मुक्त से जिरऊराम बरिहा, पुरनो सांवरा, नेपाल ठाकुर, बलराम ध्रुव, माखर सांवरा, बलराम ध्रुव, थानसिंग दीवान, गोपाल, क्षेेत्र क्रमांक 10 मामाभांचा अनारक्षित महिला अश्वनी दीवान, आमनी साहू, वेदा साहू, विगेश्वरी साहू, विजय लक्ष्मी साहू, कुंती साहू, धनेश्वरी साहू, 11 तुसदा अजजा महिला से जमुना दीवान, ललिता ध्रुव, चांदनी दीवान, दिव्या दीवान, 12 खम्हरिया अजजा महिला से फूलकुंवर ठाकुर, नीलम ठाकुर, पार्वती ठाकुर, जामिन ठाकुर, महेश्वरी ध्रुव, 13 बोकरामुड़ा कला अजजा महिला मानबाई मांझी, कमलेश्वरी ध्रुव, 14 घुंचापाली अनारक्षित महिला कुसुम चन्द्राकर, प्रेमलता पटेल, दीपिका यादव, माधुरी साहू, मधुलिता चन्द्राकर,रेशम साहू, 15 कसहीबाहरा अजा महिला, इन्द्रा बंजारे, जयंती जगत, रेणुका मरकाम, सती बाई, निराला, संतोषी टंडन,16 कोमाखान अजा महिला, चेतना बेहार, देवकी गायकवाड़, प्रतिभा निराला,17 मुनगासेर अनारक्षित मुक्त, पारसमल सांखला, रविशंकर चन्द्राकर, भगवानी बरिहा, नारायण पटेल, टीकू चन्द्राकर 18 डोगरगांव अजजा मुक्त गीता दीवान, हेमलाल दीवान, अरूण ठाकुर, 19 देवरी अनारक्षित मुक्त, राहुल चन्द्राकर, कमलेश साहू, राजा राम साहू, राकेश कुमार चक्रधारी, 20 सिवनी कला अना. महिला, जितेश्वरी साहू, गीतांजली उपाध्याय, सावित्री साहू, सीमा शर्मा, ममता साहू, रूखमणी साहू, छाया दुबे, 21 कसेकेरा अनारक्षित महिला, पूर्णिमा साहू, चांदनी बाई पटेल, कल्पना यादव, पूजा साहू, कल्पना पाड़े, 22 हाथीबाहरा अजजा मुक्त, लालाराम मांझी, विद्याधर सोनी, रायसिंग ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, 23 भलेसर अजजा महिला, भगवती ठाकुर, नीलेन्द्री मांझी, 24 बिन्द्रावन अनारक्षित महिला, सरिता त्रिपाठी, लता कुमारी, दुलारी देवी राणा, फुलेश्वरी राणा, 25 नर्रा अनारक्षित मुक्त, किरण यदु, लोचन राम पटेल, उमेश कुमार जैन देवेन्द्र कुमार दिवाकर, पूरन लाल पटेल, पतिराम साहू, गोपाल किशन पटेल आदि शामिल हैं।