निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों के लिए 40, अध्यक्ष प्रत्याशियों के लिए 50 प्रकार के चुनाव चिन्ह
कृषि औजार, संगीत वाद्य तथा इलेक्ट्रानिक्स से जुड़े चिन्ह उम्मीदवारों की पहली पसंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जनवरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कल कलेक्टोरेट में नामांकन पत्रों की जांच हुई। शेष नामांकन आज गुरुवार को जांची जाएगी। बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जायेगा। एक से अधिक लोगों द्वारा यदि एक ही चुनाव चिन्हों की मांग की गई तो ड्रा सिस्टम से चुनाव चिन्ह आंबंटित किये जाएंंगे। इस बार भी चुनाव में अजीबो गरीब चिन्ह प्रत्याशियों को मिलेंगे। इस बार निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों के लिये 40 प्रकार के चिन्ह तो अध्यक्ष पद को प्रत्याशियों के लिये 50 प्रकार के चुनाव चिन्ह हैं। चिन्ह के लिये नाम निर्देशन पत्र में ही 2 विकल्प भरना था। अब इन्हीं विकल्पों से कोई एक चिन्ह प्रत्याशियों को मिलेगा।
एक जानकारी के मुताबिक कृषि औजार, संगीत वाद्य तथा इलेक्ट्रानिक्स से जुड़े चिन्ह उम्मीदवारों की पहली पसंद हैं। इस बार चुनाव चिन्हों में हारमोनियम, बांसुरी, वायलीन, सिटी जैसे वाद्यों से जुड़े चिन्ह आये हैं। मालूम हो कि नगरीय निकाय चुनाव के अंर्तगत जिले की तीन नगर पालिका, तीन नगर पंचायत्त के अध्यक्ष पद के अलावा 75 पार्षद पद के लिए मंगलवार को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख थी। बाद आज बुधवार और गुरूवार को स्कूटनी पश्चात 31 जनवरी को स्वतंत्र प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा।
नगरीय निकाय अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व स्वतंत्र प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग ने प्रतीक चिन्ह की घोषणा की है। जिसमेंंंंंंंंंं महापौर पद के लिए राष्ट्रीय दल के उम्मीदवारों को कमल, पंजा, हथौड़ा और हंसिया, किताब, हाथी और झाड़ू प्रतीक चिन्ह मिलेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के तहत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और राज्यीय दल के उम्मीदवारों को उनके दल के प्रतीक चिन्ह का आबंटन होगा। जबकि स्वतंत्र प्रत्याशियों के लिए सिलाई मशीन,ब्लैक बोर्ड, टेलीफ ोन, लेटर बॉक्स, आलमारी, कड़ाही, गुब्बारा, बल्ता, मोतियों की हार,साइकिल पंप, कोट, नारियल फ ार्म, चारपाई, कटहल, वायलिन, बैटरी टॉर्च, बिस्कुट, कैमरा, फूलगोभी, डिश एंटिना, बिजली का खंभा, गैस चूल्हा, हाथ गाड़ी, तकिया, हांड़ी, आरी, स्कूल का बस्ता, पानी का जहाज, झूला, चिमटा, तरबूज, ऊन व सिलाई, हेलमेट, कंप्यूटर, टेंट, मिक्सी, परफ्यूम, कूलर, स्वीच बोर्ड, टीवी रिमोट, टेलीविजन जैसे 40 प्रकार के चुनाव चिन्हों का आबंटन होगा।
अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशियों को स्लेट, कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, स्टूल, रोड रोलर,सीटी, प्रेशर कूकर, गले की टाई, बेन्च, अंगूठी, गैस सिलेंडर, हारमोनियम, डीजल पंप, चक्की, मेज, सेब, केतली, फ्र ॉक, बाल्टी, द्वार घंटी, कुंआ, ऑटो रिक्शा, फलों से भरी टोकरी, एयर कंडीशनर, केक, चिमनी, हीरा, बांसुरी, अंगूर,माइक, मटर, सोफ ा, भाला, ट्रक, टायर, छड़ी, बटुआ, खिडक़ी, र्इंट, बेल्ट, कैल्कुलेटर, कार्पेट, शतरंज बोर्ड, लैपटॉप, कैरम बोर्ड, आईसक्रीम, पेट्रोल पंप, रेफ्रीजरेटर, रूम हीटर, सीसीटीव्ही कैमरा जैसे 50 तरह के चुनाव चिन्हों का आबंटन होगा। राष्ट्रीय व राज्यीय दल के उम्मीदवार तो अपने दल के प्रतीक चिन्हों के साथ आम जनता के बीच जाएंगे। वहीं स्वतंत्र प्रत्याशियों को इन चुनाव चिन्हों के साथ मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।