‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 फरवरी। महासमुंद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कल नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। जिला पंचायत के 15 सदस्य पदों के लिए कुल 176 अभ्यर्थी मैदान में थे, इनमें से 17 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया है। अब 158 प्रत्याशी मैदान में मुकाबले के लिए तैयार हैं। इनमें से जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 में सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान पर है। इस क्षेत्र का पूरा हिस्सा महासमुंद विधान सभा क्षेत्र में आता है। जबकि क्षेत्र क्रमांक 3,9 तथा 10 में 2-2 अभ्यर्थी होने की वजह से यहां सीधा मुकाबला होगा।
यहां अभ्यर्थियों में अनेक बड़े नाम शामिल हैं। जिसमें निवर्तमान जिपं अध्यक्ष उषा पटेल, हितेश चंद्राकर, जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, यतेन्द्र साहू, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल की पत्नी पद्मा किरण पटेल, मोनिका साहू, बसंता ठाकुर,करण दीवान, नोविना जगत, वृंदावती सोमनाथ पांडे, श्याम तांडी, कुमारी भास्कर भी मैदान में हैं।
इसी कड़ी में कल कुल 17 लोगों ने नाम वापस लिया है। जिनमें जिपं क्षेत्र क्र.1 से दिग्विजय साहू दिग्गी, प्रमोद सेवन लाल चंद्राकर, ओमशंकर, क्षेत्र क्र.3 से ममता तेजा लक्ष्मण पटेल, 4 से चंदूलाल साहू, थानसिंह दीवान, 5 से करतार सिंह बंजारा, पुष्कर चंद्राकर, 6 से चंद्रशेखर, गनेशी बाई ठाकुर, 7 से लेखराम दीवान, 8 से अनिता अजय नंद, बंदरून फिरोज खान, 12 से एवन मिठू अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, 13 से रविलाल चौहान, 15 से रूकमणी सुभाषचंद्र पटेल ने नाम वापस लिया है।
कहा जा रहा है कि अब क्षेत्र क्रमांक 1 में 15 अभ्यर्थी होने की वजह से इस बार मुकाबला पूर्व वर्षों की अपेक्षा थोड़ा तगड़ा होगा। कल नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक.01 से अमित, आशीष, भोजराम साहू, भूपेंद्र पटेल, चम्मनलाल चंद्राकर, चंद्रप्रकाश ढीढी, चंद्रहास, गौकरण साहू, हेमंत कुमार साहू, जब्बर सिंह चंद्राकर, जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, लेखराम जोशी, प्रेम चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, यतेन्द्र साहू, क्षेत्र क्रमांक.02 से पार्वती राधेश्याम साहू, सृष्टि अमर चंद्राकर, त्रिवेणी जेण्ड्रे, क्षेत्र क्रं.03 देवकी पटेल, पदमा किरण लक्ष्मण पटेल, क्षेत्र क्रं.04 अजय कुमार साहू, चम्पालाल पटेल गुरुजी, हितेश चंद्राकर, ईश्वर मारकंडे, खिलावन साहू, मोहित कुमार दीवान, नैन पटेल, प्रेमलाल रामजी निषाद, ऋषभ चंद्राकर,थलेश कुमार चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक.5 से आशीष राजू दीवान, मोनिका साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, रवि साहू फरोदिया, रूबिना ईश्वर बंजारा, शिवप्रसाद उपाध्याय, क्षेत्र क्र.06 से अर्जुन धुरवा, बसंता ठाकुर, भीखम सिंह ठाकुर, क्षेत्र क्र. 7 से चेतन बिंझवार, गैंदराम ठाकुर, हेमसिंह ठाकुर, करण सिंह दीवान, सुंदर सिंह बरिहा, तुकाराम भृंगराज, क्षेत्र क्र.8 से रामदुलारी सीताराम सिन्हा, रंगलता हाराधन साहू, सिंधु जुगल प्रधान, उषा पटेल, क्षेत्र क्र.09 से जगमोती दीनदयाल भोई, सत्यभामा के डी नाग, क्षेत्र क्र. 10 से हेमकुमारी नायक, सीमा लोकेश नायक, क्षेत्र क्र.11 से देवकी पुरुषोत्तम दीवान छत्तीसगढिय़ा, नोविना अमृत जगत, पदमिनी जगत, क्षेत्र क्र. 12 से बृन्दावती सोमनाथ पाण्डे, धरमूलाल निषाद, माधव साव, मोक्ष कुमार प्रधान, विद्याधर साव, क्षेत्र क्र.13 से अमर कुमार नाग, बंशी ताण्डी, लोकनाथ बारी, मुकेश तांडी, प्रमोद कुमार सागर, शिवा विद्याधर चौहाने, श्याम ताण्डी, क्षेत्र क्र.14 से कुमारी भास्कर, मनोरमा नंद, पुष्पलता चौहान, सारिका रूपेश कुमार, क्षेत्र क्र.15 से मोगरा किशन लाल पटेल, पुष्पारानी पंडा कर, रत्ना खेमराज नायक शामिल हैं।