महासमुन्द

अवैध शराब के 5 प्रकरणों में 5 गिरफ्तार
31-Jan-2025 3:05 PM
 अवैध शराब के 5 प्रकरणों में 5 गिरफ्तार

महासमुंद, 31 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब के 5 प्रकरणों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 48.3 लीटर शराब कीमती 14250 रुपए बरामद किया है।  पुलिस के अनुसार थाना पटेवा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के कब्जे से कुल 20 लीटर शराब कीमती 6000 रुपए, थाना सांकरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के कब्जे से कुल 15 लीटर शराब कीमती 3 हजार रुपए, थाना महासमुंद में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के कब्जे से कुल 6.3 लीटर शराब कीमती 3850 रुपए, थाना बसना में 02 प्रकरणों में 02 व्यक्ति के कब्जे से 7 लीटर शराब कीमती 1400 कर धारा 34-2, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने इन 5 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कुल 48.3 लीटर शराब कीमती 14250 रुपए जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज है।

 


अन्य पोस्ट