महासमुन्द

विदा हो रही ठंड, तापमान बढऩे की संभावना
01-Feb-2025 3:18 PM
विदा हो रही ठंड, तापमान   बढऩे की संभावना

महासमुंद,1फरवरी। विदा हो रही ठंड और ग्रीष्मकाल के मध्य वायरल फ ीवर, सर्दी, सिरदर्द के मरीजों की संख्या में इजाफ ा हुआ है। बीते दो दिनों से शहर सहित अंचल में एकाएक मौसम में परिवर्तन का एहसास हो रहा है। अब सुबह और रात को छोड़ दें तो दिन भर सूर्य की कडक़ धूप चुभने लगी है। हालांकि आज सुबह हल्की हवा चल रही है और मौसम परिवर्तन का एहसास हो रहा है। इस तरह अगले 48 घंटे में 3 डिग्री तापमान बढऩे की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

इसी सर्द गर्मी की वजह से स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। शहर के शासकीय तथा निजी क्लीनिक में मौसमी मरीजों की भीड़ जुट रही है। अभी से ही घरों में लोग पंखों है सहारा ले रहे हैं। मकर संक्रांति के बाद से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे गर्मी लगातार बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आने का सिलसिला थम गया है। वातावरण अब शुष्क होने लगा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। आज सुबह हवा में नमी 86 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 48 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी दिन के तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। महासमुंद जिले में कल दोपहर 12 बजे तक का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वैसे भी यहां दोपहर 2 से 3 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस तरह लगातार बढ़ रही गर्मी और देर रात से अल सुबह तक ठंडी से  लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने लगा है। खासकर के बच्चों और बुजुर्ग वर्ग में सर्दी.जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही है। इन दिनों सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लीनिक में सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।


अन्य पोस्ट