‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 फरवरी। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.) ने दीप्ति ठाकुर को कला संकाय के अंतर्गत हिंदी में ‘‘गजेन्द्र तिवारी का व्यंग्य साहित्य: संवेदना और शिल्प’’ विषय पर पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की है।
यह शोध प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशन में किया गया। उनका शोध केंद्र शास. महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद था। उक्त पीएचडी में बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी विभागाध्यक्ष (हिन्दी), हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) एवं आंतरिक परीक्षक के रूप में शोध-निर्देशक प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल,प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद, छ.ग. थी।
शोध मौखिक में विशेष रूप से डॉ. किशोर अग्रवाल सेवानिवृत्त आई.पी.एस. (डी.आई. जी.) पुलिस विभाग एवं साहित्यकार, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से डॉ. शैल शर्मा अध्यक्ष भाषा एवं साहित्य अध्ययन शाला, डॉ. मधुलता बारा एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ.
अशोक प्रधान शोध-प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (मानव विज्ञान), डॉ. रौशनी मिश्रा विभागाध्यक्ष (हिन्दी) दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. कविता वैष्णव सहायक प्राध्यापक भखारा एवं हिन्दी अध्ययन मंडल अध्यक्ष, शीध केंद्र के शोधार्थीगण एवं दीप्ति ठाकुर के पति विजय ठाकुर, पुत्र चिरंजीव विश्वविजय ठाकुर व चिरंजीव दिग्विजय ठाकुर उपस्थित रहे।
इनकी इस उपलब्धि पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद, जिला-महासमुंद के समस्त स्टॉफ प्रतिमा चंद्राकर, रवि देवांगन, तरूण कुमार बांधे, अतिथि व्याख्याता मुकेश कुमार सिन्हा, माधुरी दीवान, शिखा साहू,चित्रेश बरेठ, हरि शंकर नाथ, संजय कुमार, आलोक त्रिलोक हिरवानी, डॉ. ग्लैडिस मैथ्यू, क्रीड़ा अधिकारी त्रिपेश साहू तथा प्रयोगशाला तकनीशियन शेषनारायण साहू, जगतारण बघेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर नानक साहू, स्वच्छक कौशल साहू एवं सविता तुर्के ने बधाई दी है।