महासमुन्द
तालाब में जंगली सुअर मृत मिला बम से मुंह था क्षत -विक्षत
31-Jan-2025 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 31 जनवरी। नगर से करीब 15 किमी दूर स्थित ग्राम गिरना के उपरकांटा तालाब में एक जंगली सुअर मृत मिला है। सुअर का जबड़ा पूरी तरह विस्फोट से उड़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त घटना वन क्षेत्र के तालाब उपरकांटा के पास ही है। आशंका यह है कि उक्त सुअर शिकारियों द्वारा शिकार हेतु लगाये गए बम को भोजन समझ कर खाने के प्रयास में मारा गया होगा। सुअर का जबड़ा एवं मुंह पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। बहरहाल समाचार लिखे जाने दोपहर ढाई बजे तक चुनावी ड्यूटी में व्यस्त कोई भी वन अफसर या कर्मी घटना स्थल नहीं पहुंच पाया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे