महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31जनवरी। कल जिला मुख्यालय में चप्पे-चप्पे पर लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया जा रहा था। ऐसे वक्त में महासमुंद के हृदय स्थल का यह शहीद स्मारक अपनी हाल पर रो रहा था। न रंगरोंगन, न हार, न श्रद्धांजलि। आसपास कचरे औैर मलबे की ढेरी। इंसानों की पहुंच से दूर किसी कबाड़ की तरह पड़ा रहा। यह तस्वीर गुरुवार ठीक 11 बजे की है। इसी वक्त जिला मुख्यालय के स्कूल कॉलेजों, शासकीय दफ्तरों और राजनैतिक भवनों में शहीदों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जा रही थी। इसके सामने से ही तभी अभाविप की एक शानदार तिरंगा रैली निकली थी। देखते-देखते सुबह से शाम हो गई लेकिन कल इस शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाने कोई नहीं आया। इसमें भारत की आजादी के लिए नींव के पत्थर हुए बलिदानियों का नाम अंकित है। यहां पहले तहसील और एसडीएम दफ्तर था। जिसे ढहाकर बड़ा सा पुस्तकालय बनाया जा रहा है। निर्माण का काम जारी है। अत: ठेकेदारों ने शहीद स्मारक को हटाकर कचरे में रख दिया। इसकी हालत बेहद खस्ता हो चुका है।