महासमुन्द

निकाय चुनाव के लिए गठित 92 मतदान दलों को प्रशिक्षण
31-Jan-2025 2:49 PM
 निकाय चुनाव के लिए गठित 92 मतदान दलों को प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,31जनवरी। महासमुंद नगर पालिका एवं तुमगांव नगर पंचायत में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए गठित 92 मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन का प्रशिक्षण वेडनर मेमोरियल स्कूल, महासमुंद में तथा बागबाहरा नगर पालिका के लिए गठित 160 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण बागबाहरा में आयोजित किया गया।  इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा सभी शंकाओं का समाधान कर प्रशिक्षण स्थल से जाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी मतदान अधिकारी ईवीएम के संचालन, मॉक पोल एवं सीलिंग की प्रक्रिया को स्वयं अभ्यास में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।  इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू कार्यक्रम में एसडीएम हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, जिला मास्टर तोषण गिरि गोस्वामी, विकासखंड लीलाधर सिन्हा एवं बीआरसी जागेश्वर सिन्हा भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान अधिकारियों को ईवीएम के संचालन, मॉकपोल की प्रक्रियाए वीवीपैट से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं सीलिंग प्रक्रिया का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कर्मचारियों को निर्वाचन नियमों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।


अन्य पोस्ट