महासमुन्द

हेल्थ चेकअप कराने दिव्यांग बच्चों को पिकअप से ले जा रहे थे
31-Jan-2025 3:10 PM
हेल्थ चेकअप कराने दिव्यांग बच्चों को पिकअप से ले जा रहे थे

 कलेक्टर ने उतारा, पेड़ के नीचे छांव में बिठा की बातचीत 

महासमुंद, 31 जनवरी। कलेक्टर विनय लंगेह कल पिथौरा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दरमियान दोपहर 12 बजे उन्होंने देखा कि फाच्र्यून स्कूल के दिव्यांग बच्चे पिकअप में सवार होकर गुजर रहे हैं। दरअसल उक्त वाहन से बच्चों को तेंदुकोना स्थित दीवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जा रहे थे। बच्चों के साथ फाउंडेशन का संचालक निरंजन सिन्हा भी थे। वे बच्चों को हेल्थ चेकअप कराने ले जा रहे थे। 

कलेक्टर ने पिकअप रुकवाकर बच्चों को वाहन से उतारा, एक पेड़ के नीचे छांव में बिठाया और लगभग एक घंटे तक बच्चों के साथ बातचीत करते रहे। बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी करवाई। 

संचाालक से कहा कि बच्चों को सुविधा जनक वाहन में ले जाया करें। कलेक्टर को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चे काफी खुश थे। 
 


अन्य पोस्ट