महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल बारहवां व अंतिम टेस्ट पेपर का आयोजन किया गया।
जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर 12 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमश: 01 दिसंबर 2024 को पेपर .1 इतिहास एवं छत्तीसगढ़ इतिहास, 08 दिसंबर 2024 को पेपर 2 संविधान एवं पंचायती राज, 15 दिसंबर 2024 को पेपर 3 गणित एवं तर्कशक्ति, 22 दिसबर 2024 को पेपर 4 विज्ञान, छत्तीसगढ़ करेंट, खेल एवं व्यक्तित्व, 29 दिसंबर 2024 को पेपर 5 भूगोल एवं छत्तीसगढ़ भूगोल, 05जनवरी 2025 को पेपर 6 अर्थशास्त्र, छत्तीसगढ़ का सर्वेक्षण एवं कला संस्कृति, 12जनवरी 2025 को पेपर 7 दर्शनशास्त्र, राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करेंट एवं अन्य शेष, 23जनवरी 2025 को पेपर 8 मेगा टेस्ट 1, 25जनवरी 2025 को पेपर 9 मेगा टेस्ट 2, 27जनवरी 2025 को पेपर 10 मेगा टेस्ट 3, 29 जनवरी 2025 को पेपर .11 मेगा टेस्ट 4, 31जनवरी 2025 को पेपर .12 मेगा टेस्ट 5 का आयोजन किया गया।
इस तरह टेस्ट सीरीज के क्रम में कल बारहवां व अंतिम टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .5 छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन पेपर हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर था। इसमें छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। बारहवां टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 64 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की
तैयारी करने वाले 18 परीक्षार्थियों समेत कुल 82 ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया।