महासमुन्द
जिपं सदस्य पद के लिए अब तक 7 ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा
31-Jan-2025 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31 जनवरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक कुल 07 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया है। जिला पंचायत महासमुंद अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 के लिए तीन अभ्यर्थियों नैन पटेल, खिलावन साहू एवं थानसिंह दीवान ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 के लिए पुष्पेन्द्र चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए सीमा लोकेश नायक एवं क्षेत्र क्रमांक 13 के लिए बंशी तांडी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 6 फरवरी तक वापस ले सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे