रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल। रायपुर निगम में राजस्व वसूली निजी एजेंसी के माध्यम से कराये जाने का कोई निर्णय नहीं लिया है। निगम कर्मी ही टैक्स? वसूलेंगे। महापौर मीनल चौबे ने आज अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के प्रतिनिधियों को यह बात कही। ये लोग
महापौर से मिलकर निगम में चल रही चर्चा अनुरूप ज्ञापन सौंप चर्चा कर रहे थे। मीनल चौबे ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैँ कि सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली के अलावा अन्य कार्यों में ड्यूटी पर ना लगाया जाये. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने संघ के अध्यक्ष प्रमोद राव जाधव सहित उपाध्यक्ष श्रीमती स्वामी साहू, मोहित कुमार, श्याम सोनी, महामंत्री आशुतोष सिंह, राधेश्याम एक्का, महासचिव अंशुल शर्मा जुनियर, सैय्यद जोहेब, सचिव नितिश झा, योगेश कडु सहित सभी पदाधिकारियों राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन देने पर उन्हें यह आश्वस्त किया।
संघ के अध्यक्ष प्रमोद राव जाधव सहित सभी पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे से चर्चा के दौरान वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 को नगर निगम रायपुर में राजस्व वसूली वर्ष घोषित करने का अनुरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों ने 6 सूत्रीय मांग से संबंधित ज्ञापन सौपा है।
इसमें 2004 के बाद नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुराना पेंशन देने। प्लॅसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान तथा 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले निकाय के दैवेभो का नियमितिकरण। कर्मचारियों को 6 व 7 वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान।अनुकंम्पा नियुक्ति में काफी समय से सीधी भर्ती नहीं होने से पात्र हितग्राहियों की आयु सीमा 45 वर्ष को शिथिल करने। तृतीय श्रेणी में पात्र कर्मचारियो को अनुकंपा नियुक्ति के रिक्त पद पर नियुक्ति। ठेका में कार्यरत कर्मचारियो को श्रम सम्मान राशि का भुगतान।
प्रतिनियुक्ति पर संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान संचालनालय स्तर से करने। अन्य निकाय से आने वाले अधिकारियो, कर्मचारियों को निगम, रायपुर में संविलियन पर रोक लगाने। सभी विभाग के साथ विशेष रूप से स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को रविवार अवकाश।