रायपुर

छह साल से कॉलेजों में एपी भर्ती नहीं, 2169 पद रिक्त, पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित
29-Jul-2025 7:09 PM
 छह साल से कॉलेजों में एपी भर्ती नहीं, 2169 पद रिक्त, पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ नेट/ सेट/ पीएचडी अभ्यर्थी संघ ने सहायक प्राध्यापक (एपी) भर्ती में किए जा रहे विलंब पर आक्रोश जताया है। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में संघ के होरी लाल साहू, अध्यक्ष डा विजय कुमार उपाध्यक्ष-नमता कमी  उपाध्यक्ष राजेश  सचिव श्रीमति बेबी पटेल  मिडिया प्रभारी- भावेश चंद्राकर, दलगंजन सिंह संगठन महामंत्री  रमेश मरकाम  दानेश्वर प्रसाद ने कहा कि  वर्तमान में छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 2169 पद रिक्त हैं। कई महाविद्यालय तो एकल प्राध्यापकीय भी है। ऐसे में उच्च शिक्षा के विभिन्न संकार्यों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। वहीं हम सभी नेट/सेट/पीएचडी अभ्यर्थी जो पिछले 6 वर्षों से भर्ती के इंतजार में बेरोजगारी में जीने  मजबूर है। भर्ती के इंतिजार में हजारो योग्य उम्मीदवार की उम्र निकलती जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने 2169 सहायक प्राध्यापक की भर्ती की बात लोकसभा चुनाव के पूर्व विधान सभा में की थी, मार्च 2024 में की गयी घोषणा को अभी तक पालन नहीं किया गया है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने भी  बजट भाषण में भर्ती की प्रथम चरण की वित्तीय स्वीकृति की बात कही गई हैं लेकिन अभी तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय में 3000 से अधिक पद रिक्त हैं, जिसके कारण नैक और निर्फ की रैंकिंग में यहां के महाविद्यालय की रैंकिंग कम आती है,।गेस्ट फैकल्टी के भरोसे स्थायी शैक्षणिक वातावरण नहीं बनाया जा सकता।अध्यापन, मूल्यांकन और शोध कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरप्रदेश में नियमित रूप से सहायक प्राध्यापक की भर्ती। हो रही है. परंतु छत्तीसगढ़ में 8 वर्षों से ठहराव है यह युवाओं के साथ अन्याय है। इस वर्ष भर्ती करते हुए 6 साल का अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दिया जाना चाहिए। सहायक प्राध्यापक की भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थी को प्राथमिकता दिया जाए।


अन्य पोस्ट