महासमुन्द

लक्ष्मीपूजा 31 को, गोवर्धनपूजा 1 नवंबर, भाई दूज 2 को
27-Oct-2024 2:03 PM
लक्ष्मीपूजा 31 को, गोवर्धनपूजा 1 नवंबर, भाई दूज 2 को

महामाया मंदिर में पंडितों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 अक्टूबर।
कल 26 अक्टूबर को सर्व हिंदू समाज महासमुंद ने स्थानीय महामाया मंदिर प्रांगण में नगर के समस्त आचार्यजनों के साथ आवश्यक बैठक लेकर दीपावली की तारीख पर सर्वसम्मति बनाई गई है। जिसके अनुसार आचार्य विजय शर्मा, नगर पुरोहित पंकज महाराज ने कहा कि द्वारा दो दिन अमावस्या होने के कारण से दूसरे दिन एक नवंबर को दीपाली मनाने की अपील लोगों से की है। 

उन्होंने कहा कि अमावस्या यदि प्रदोष काल तक हो तो श्री लक्ष्मी के लिए प्रसन्नता कारक होता है। 1 नवम्बर का अमावस्या का सूर्य उदय काल में भी, सूर्यास्त काल में भी और प्रदोष काल में व्याप्त है। इसलिए मां भगवती लक्ष्मी की पूजा 01 नवंबर को दिन में व रात्रि में किसी भी समय का उत्तम योग कारक है। अत: कार्तिक कृष्ण अमावस्या 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को पूरे आंचल में दीपावली त्योहार के रूप में मनाई जावे। 

कल महामाया मंदिर में सभी आचार्य जनों के बीच में उक्त निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार धनतेरस 30 अक्टूबर, नरक चौदस 31 अक्टूबर, लक्ष्मी पूजा 1 नवम्बर, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, एवं भाई दूज 3 नवंबर को होगा। उक्त बैठक में मुख्य रूप से आचार्य विजय शर्मा , नगर पुरोहित पंकज महाराज, हेमंत द्विवेदी, नारायण दास वैष्णव, श्रवण कुमार शास्त्री, पंडित रोशन शर्मा, राजेश महाराज, त्रिभुवन प्रसाद तिवारी, अरविंद शमा, संतोष दुबे, संतोष वैष्णव, सुरेंद्र महाराज, महामाया के पुजारी राजू एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ता अखिलेश लुनिया, उत्तम वर्मा, ईश्वर साहू, नरेश नायक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट