महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही शामिल हुए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी सपत्नीक रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं श्रावण सोमवार के दिन रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पूजा स्थल पहुंचे। पूजा में शामिल होने पहुंचे रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि जिसने भी सच्चे मन से भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की वे हर कष्टों से दूर रहते हैं। महादेव सबका कष्ट हरने वाले हैं। श्रावण माह में महादेव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को इस पुण्य कार्य के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मालूम हो कि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा लगातार 10वें वर्ष में श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष श्रावण मास की शुरुआत से श्रावण पूर्णिमा तक यह आयोजन किया जाता है। इस बार भी मास के प्रथम दिन से शुरू होकर एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम जारी है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भगवान महादेव की सेवा से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। महादेव अपने भक्तों से सभी दुख और पीड़ा को हर लेते हैं।
मालूम हो कि महारूद्राभिषेक एवं हवन.पूजन के दौरान रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को पूजा स्थल में रुद्राक्ष वितरण किया गया। इसके बाद 4 अगस्त को सोमवार के दिन रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।
रुद्राभिषेक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, वरिष्ठ नेता संदीप घोष, मुन्ना साहू, मनीष शर्मा, आनंद गिरी, आनंद साहू, पप्पू ठाकुर, सुनैना ठाकुर, अभिषेक पांडे समेत श्रद्धालुगण उपस्थित थे।