महासमुन्द

पंचकोशीय यात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
29-Jul-2025 4:24 PM
पंचकोशीय यात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जुलाई। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू महासमुंद के रास्ते हर साल अपने समर्थकों व श्रद्धालुओं के साथ पंचकोशी यात्रा पर निकलते हैं। उनकी धार्मिक यात्रा कल बम्हनी पहुंची तो महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू व उनके समर्थकों ने पंचकोशीय यात्रा का स्वागत किया। सभी यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था कराई।

पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू सहित समस्त यात्रियों ने भगवान बम्हनेस्वर नाथ की पूजा कर नपाध्यक्ष द्वारा आयोजित भंडारा प्रसादी में प्रसाद ग्रहण किया। स्वागत पश्चात यात्रा आगे बढ़ी।

नपाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूर्व मंत्री श्री साहू पंचकोशीय यात्रा पर निकलते हैं। इस धार्मिक पंचकोशी यात्रा के दौरान वे तीन प्रमुख जिले रायपुर, महासमुंद एवं गरियाबंद में विराजमान सात प्राचीन शिवलिंग का विधि विधान से पूजा.अर्चना एवं जलाभिषेक करते हैं। श्री साहू कई वर्षों से हजारों समर्थकों एवं शिव भक्तों के साथ हर साल श्रावण के महीने में सोमवार को अपने बुलेट मोटरसाइकिल को स्वयं चलाते हुए यात्रा पर निकलते हैं एवं परिक्रमा पूरी करते हंै।

स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, कपिल साहू, मिंदर चावला, भरत सिंह ठाकुर,महेंद्र साहू,शुकदेव साहू, लहरी सिंह ठाकुर, पोखन ठाकुर, नरेश गोयल, राजेंद्र साहू, सुल्तान बागड़ी, रवि साहू, फलेंद्र निषाद, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, शुभम चंद्राकर, होरी साहू, दामू साहू, मासूम पांडेय, रतन पाल, नीतीश साहू, रमेश राव, टेकेंद्र यादव, बिला साहू, आयुष भोसले, आर्यन गिलहरे, कुणाल सेन, नागेश साहू, पुष्कर साहू, जीत चंद्राकर, राज चंद्राकर, अरविंद साहू, राकेश यादव, केशव मानकीपुरी,फलेश साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट