महासमुन्द

छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के तरीके
25-Oct-2024 3:40 PM
छात्राओं को  बताए आत्मरक्षा के तरीके

महासमुंद, 25 अक्टूबर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायबर जागरूकता अभियान के तहत नशामुक्त भारत और आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। 

उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चंद्रा ने साइबर ठगी के बारे में बताया की मोबाइल से बहुत अधिकतर ठगी हो रहे हैं। ठग लोगों को लिंक, केबीसी मैसेज, व्हाट्सएप में ठगी, महतारी वंदन के नाम से ठगी, केवाईसी, ओटीपी पूछकर बैंक खातों से पैसों की लूट जैसे घटना बढ़ गया है। इसलिए मोबाइल का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने, फ ोन चोरी या गुम होने पर तुरन्त थाने में शिकायत करने, सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की बात कही।

इस मौके पर चित्ररेखा नवरंगे, अलीशा बानो, शेया टीकेदार, रेणुका चंद्राकर, श्रवण सिन्हा, परस राम सिन्हा, ओमप्रकाश जायसवाल, रागिनी चन्द्राकर,  मौजूद थे। 
महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ने कहा कि नशा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि नशा ही नाश की जड़ है। नशे की लत से हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता हैं। अगर कोई मोबाइल से छेडख़ानी, लड़ाई-झगड़े,गलत कमेंट्स करे तो आप शिकायत कर सकते हैं। इस दौरान आरक्षक अन्नू भोई ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताते हुए सेप्टिक पिन, क्लिप, उंगली का प्रयोग, एकांत में अनहोनी से बचने के लिए सीटी का प्रयोग आदि के बारे में जानकारी दी।
 


अन्य पोस्ट