धमतरी

भाजपा मंडल बेलरगांव द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित
03-Jul-2021 6:13 PM
भाजपा मंडल बेलरगांव द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 जुलाई।
भाजपा मंडल बेलरगांव के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 23 जून से 6 जुलाई तक किया गया है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेलरगांव के बस स्टैंड में साफ सफाई कर आमातालाब में पौधारोपण किया गया। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बेलरगांव अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, महामंत्री राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेल,युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, अनुसूचित जनजाति मौर्चा मडंल अध्यक्ष उमेंद दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष भुवन दास मानिकपुरी, युवा मौर्चा महामंत्री चुमन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अकतु ध्रुव, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव के सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता निखिल साहू, टेकराम पटेल, प्रकाश सेन सहित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
 


अन्य पोस्ट