धमतरी

कुरुद-भखारा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत
07-Jan-2026 7:17 PM
कुरुद-भखारा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 7 जनवरी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन होने पर कुरुद और भखारा में तारणी नीलम चन्द्राकर का जोशीला स्वागत किया गया। लेकिन एक गुट ने इस पूरे आयोजन से खुद को अलग ही रखा, जिसको लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा का दौर चल रहा है।

 मंगलवार को धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर तारणी नीलम चनद्राकर का प्रथम भखारा आगमन हुआ। जिनका नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर के अगुवाई में अटल चौक के पास जबरदस्त  स्वागत किया गया। यहाँ से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जिलाध्यक्ष को पार्टी दफ्तर तक लेकर गए। जहाँ श्रीमती चन्द्राकर ने एसआईआर की प्रगति और संगठन विस्तार आदि मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किया। मंच पर मौजूद पूर्व विधायक लेखराम साहू ने गुटबाजी छोड़ सबको एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लडऩे का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजू साहू होमेंद्र साहू मोहन हरदेल, सोमनाथ साहू संतोष, रूपसिंह, दयालु साहू, गोपीकिशन, वीरेंद्र साहू, ललित नाहटा भिखारी राम, बसंत साहू, नेत्रलाल, पन्नू सिन्हा, बुधराम  सोन, भानु गायकवाड, मेघनाथ साहू, राजा बंजारे, बिसौहा साहू, डोमार, मुकेश, एनसिंह, भगवती, पालेश्वर, अशोक साहू, महेंद्र, अनिल निर्मलकर, सौरभ पाल, पोखराज साहू, कमल नारायण मयंक कोसले आदि भखारा अंचल के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह कुरुद आगमन पर भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष का आतिशबाजी के साथ अभिनन्दन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, रमेश साहू, आशीष शर्मा, राजकुमारी दीवान, मनोज अग्रवाल, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट