दवा विक्रेता संघ ने की राजस्व मंत्री से शिकायत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। रायपुर शहर की सीमा से सटे गांव पठारीडीह में अवैध प्लाटिंग, और अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा है। इस कड़ी में एक बड़े दवा कारोबारी ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को लेकर गुढिय़ारी के जमीन कारोबारी के खिलाफ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से शिकायत की है।
दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष ठाकुर राजेश्वर सिंह ने राजस्व मंत्री से शिकायत में बताया कि धरसीवां तहसील के ग्राम पठारीडीह, और ग्राम उरला में मेरे, और पत्नी के आधिपत्य में जमीन हैं। इसका उपयोग करते रहे हैं। इसके अलावा ग्राम उरला में भी जमीन है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन से लगी अन्य किसानों की जमीन है।
दवा कारोबारी ने बताया कि उनकी जमीन से सटे अन्य किसानों की भूमि है, जिसे भू-माफिया उपरोक्त जमीन का सौदा कर इकरारनामा कर मेरी (ठाकुर राजेश्वर सिंह) की जमीन पर अतिक्रमण कर विक्रय किए जाने के उद्देश्य से सडक़ और पुल का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही आसपास के अन्य किसानों की जमीन पर अवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।
दवा कारोबारी ने बताया कि भू-माफिया ने बाउंड्रीवाल के निर्माण को रोके जाने को लेकर बातचीत की गई, तब उपरोक्त भू-माफियाओं द्वारा मेरे साथ दुव्र्यवहार करते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की भूमि पर अवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल के निर्माण करने के प्रयास से पीडि़त होकर यह शिकायत न्याय की दृष्टि से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनमें गुढिय़ारी का एक जमीन कारोबारी शामिल है।
दवा कारोबारी ने कहा कि उपरोक्त गांव में निवासरत गरीब किसानों की भूमि को गुमराह करते हुए इकरारनामा का निष्पादन कर आसपास के किसानों की जमीन पर अतिक्रमण करने की नियत से अवैधानिक और आपराधिक कृत्य किया जा रहा है। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ दण्डात्मक, और उचित कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर राजेश्वर सिंह ने कलेक्टर, और एसपी से भी इस पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया है।