रायपुर
संपत्ति विवाद में सौतेले भाई ने ली भाई की जान
06-Sep-2024 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। संपत्ति विवाद में सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। पुरानी बस्ती इलाके में यह घटना बुधवार. रात हुई। पुलिस के मुताबिक चिंगारीनाला निवासी डोमन साहू और अपने सौतेले भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। चंदन अक्सर बंटवारे की बात करता था। इससे चंदन और डोमन के बीच लंबे समय से विवाद होता रहता था। इससे परिवार में तनाव बढ़ता गया। बुधवार को दोनों के बीच हुए विवाद में चंदन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने से चंदन बुरी तरह घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण बीती रात चंदन ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे