रायपुर

दुर्ग, विशाखापट्टनम वंदेभारत अगले शुक्रवार से संभव
06-Sep-2024 5:31 PM
 दुर्ग, विशाखापट्टनम वंदेभारत अगले शुक्रवार से संभव

डीआरएम ने तैयारी शुरू की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। डीआरएम संजीव कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी के कल दुर्ग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस  निरीक्षण में उन्होने दुर्ग से विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना किया। संकेत है कि 12 सिंतंबर को वंदेभारत  ट्रेन को हरी झंडडी दिखाई जा सकती है।  ट्रेन का रैक 10 या 11 को दुर्ग पहुंच सकते है। यह छत्तीसगढ से चलने वाली दूसरी वंदेभारत ट्रेन होगी। जो चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं। पहले इनागुरल रन के लिए लोको पायलट और टीटीई, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं।  वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोगों को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए एक और नई ट्रेन मिल जाएगी।  यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगड़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। करीब साढ़े8 घंटे में 567 सौ किमी कि दूरी तय करेगी।इस ट्रेन का मेंटेनेंस का काम दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में ही होगा। यानी यह ट्रेन रायपुर रेल मंडल के स्वामित्व की होगी। इस समय बिलासपुर से नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है।


अन्य पोस्ट