रायपुर

धुमाल उपकरण और पिकअप जब्त
07-Sep-2024 7:17 PM
धुमाल उपकरण और पिकअप जब्त

पुलिस का अभियान जारी रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। न्यायालय के निर्देशों व नियमों का उल्लंघन कर अधिक साउंड में धुमाल बजाने वाले संचालकों पर पुलिस ने जब्ती की कार्यवाही की ।

साथ ही इनका उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए थे। देवेंद्र नगर क्षेत्र में डीजे संचालक  पिकअप वाहन में डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा से अत्यधिक आवाज में बजाते पाया। इस  पर डी.जे. संचालक गुलशन यदू 23 बिरगांव बंजारी मंदिर के पास पिकअप  चालक राजू विश्वकर्मा पिता 27 बिरगांव बजरंग नगर उरला  के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। इनसे 01 पिकप वाहन,डीजे बॉक्स, 1 जनरेटर, 1 स्टेबलाइजर, 2 एमप्लीफायर, 1 कंट्रोलर तथा 1 साउंड मिक्सर जप्त  किया गया।

न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट