रायपुर

लॉ इंटर्न से रेप करने वाला सिपाही गया जेल
07-Sep-2024 7:18 PM
लॉ इंटर्न से रेप करने वाला सिपाही गया जेल

एक दिन में दो बार रेप के बाद अफसर, नेताओं से पहुंच होने की धमकी भी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। शिक्षक दिवस के दिन भक्षक बन रेप करने वाले  आरक्षक चंद्रमणि शर्मा  को धारा 64, 351 (2) बीएनएस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

पीडि़ता ने कल  रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह लगभग 2 माह पूर्व से  चंन्द्रमणी शर्मा को जानती पहचानती है। दोनो के मध्य बाचतीच फोन  से होती थी। लॉ की पढ़ाई करते हुए दो दिन पहले बुधवार 4 सितंबर के पीडि़ता अपने वरिष्ठ के आफिस में लीगल वर्क कर रही थी। उसी समय युवती ने चंन्द्रमणी शर्मा को नए बीएनएस कानून के संबंध में जानकारी के लिए काल किया था।  तब आरक्षक ने स्वयं आकर जानकारी देने की बात कहकर अपने स्वयं की कार से आया। और किसी कैफे में चलते है बोला और अपने साथ नया रायपुर तरफ ले जाकर घुमाता रहा।

इसी बीच चंद्रमणि स्वयं को पुलिस वाला होना बताकर युवती को सुरक्षित रहने का आश्वासन देकर कार को अंदर से लॉक कर लिया। और पीडि़ता के मुंह को हाथ से दबाकर आसपास कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवती के लाख मना करने के बावजूद भी जबरदस्ती उसके मुंह में शराब डाला और बलपूर्वक सारे कपड़े उतार दिए। मुझे जो करना है करने दो कहकर कार के अंदर ही पीडि़ता से बलात्कार किया। उसके बाद सिपाही ने पीडि़ता को अपनी वरिष्ठ अधिकारी एवं राजनेताओं से जान पहचान होना बताकर एयरपोर्ट तरफ घुमाता रहा।

बाद पीडि़ता को अपने साथ पीडि़ता के घर पे बेडरुम में ले जाकर बलपूर्वक पुन: बलात्कार किया। पीडि़ता अपने परिवार की सुरक्षा एवं डर के कारण सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपी चंन्द्रमणी शर्मा पिता (26) निवासी शारदा विहार कालोनी टेमरी को हिरासत में लेकर हुई  पूछताछ  में रेप स्वीकार करने पर विधिवत शारीरिक परीक्षण के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड  पर जेल भेज दिया।


अन्य पोस्ट