रायपुर
पुलिस अकादमी चंदखुरी का आरक्षक रेप में गिरफ्तार
06-Sep-2024 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के आरक्षक ने रक्षक ही भक्षक की कहावत को कल चरितार्थ किया। माना पुलिस ने इसे रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसने लॉ प्रैक्टिशनर से साथ कार में रेप को अंजाम दिया। इससे पहले उसने युवती को नशीला प्रदार्थ का सेवन करा बेहोश किया।
माना पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती और आरोपी की पूर्व परिचित है। पीडि़ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरक्षक का नाम चंद्रमणि शर्मा बताया गया है। वह 2015 से अकादमी में पदस्थ था। घटना के बाद सेहत संबंधी दिक्कतों को देखते हुए युवती से पूछताछ में कुछ एहतियात बरत रही है। गिरफ्तारी के साथ ही आरक्षक का निलंबन केवल औपचारिकता रह गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे