रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। मुजगहन इलाके में दो दिन पहले एक सूने मकान में चोरी हो गई। तो माना कैम्प क्षेत्र में कल शाम राह चलते से मोबाइल की लूट हो गई। मुजगाहन मामले में अज्ञात चोर घर से सोना चांदी के जेवर नगदी कुल 70 हजार की चोरी कर ले गया।
विजय कोसरे ने पुलिस को बताया कि वह मैं गुलशन वाटिका फेस-2 सेजबहार में परिवार के साथ रहता है। 30 अगस्त को घर को लॉक कर सपरिवार पैतृक गांव धमतरी चला गया था। जो 2 सितंबर को दोपहर घर लौटे, तो देखा की मेन गेट में ताला बंद था। तब अंदर जाकर देखा तो कमरे में लगा दरवाजा खुला हुआ था। हाल में सामान बिखरा पड़ा था। वहीं कमरे में रखी आलमारी खुली और उसमे रखे सोना, चांदी के जेवर और नगदी उसमें नहीं थे। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। घर से 70 हजार के जेवर नगदी चोरी हुए। इसकी शिकायत विजय कोसरे ने मुजगाहन थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 331-4 , 305 का अपराध दर्ज किया । आसपास पूछपरख कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
माना कैम्प इलाके में कोचिंग क्लास से घर जा रहे युवक से लूट हो गई। अज्ञात स्कूटी सवार दो युवकों ने शादणी दरबार के पास युवक का रारूता रोकर हाथ में रखे मोबाइल को लूट कर फरार हो गए।
मोहन बरेठ ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता है। और पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को वह शाम कोचिंग क्लास से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान सादाणी दरबार के पास स्कूटी सवार नकाब पोश दो लडक़े पिछे से आए और हाथ में रखे मोबाइल को झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गए।