रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। शहर में चोरी लूट की वारदातें बढ़ गई है। आए दिन राह चलते से लूट हो रही है। अज्ञात चोर बंद दुकान मकान को अपना निशाना बना रहे है। ऐसा ही दो दिन पहले राजधानी से लगे अभनपुर में हो गई। वहां आटो मोबाइल शो रूम में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सोम -मंगल की रात को बंद ऑफिस के छत को कांट काउंटर से 55 हजार नगदी और मोबाइल को चोरी कर ले गया।
अनुकुल भण्डारी ने पुलिस को बताया कि वह अभनपुर में रहता है। और वहीं धमतरी मेन रोड पर राजधानी आटो मोबाइल के नाम से शो रूम चलाता है। बुधवार शाम करीबन 3.30 वह घर चला गया था। शो रूम को मैनेजर शैलेन्द्र बांधे रोजाना की तरह रात्रि करीबन 8.00 बजे बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह दुकान खोल कर अंदर गये देखा कि कैश काउंटर का ड्रांज टुटा हुआ था। शोरू म के टावर का कोने का सीट मुडा हुआ था। शैलेंद्र ने इसकी जानकारी फोन पर दी।
दुकान में आकर देखा तो गल्ले में रखे 55,000 रूपये एंव मोबाईल नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर रात में शो रूम के टावर के सीट को मोडक़र अंदर गल्ले के ताला को तोडकर रखे नगदी एंव मोबाईल को चोरी कर ले गया। धरसीवां पुलिस ने कल चोरी की रिपोर्ट दर्ज किया है। वासवानी कम्पनी के संचालक ने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया है।
शल साहू ने पुलिस को बताया कि वह सत्यम नगर पिरदा में रहता है। और वासवानी कम्पनी सिलतरा में श्रेयांश कांट्रेक्टर के अधिन सुपरवाईजर के पद पर काम करता है। कम्पनी पोकलेन मशीन सैनी 220 जो वासवानी कम्पनी में आटो मोबाईल विभाग में चलता है। श्रेयांश कांट्रेक्टर के संचालक के द्वारा उक्त पोकलेन मशीन को शिव कैलाश धुर्वे को 18,000 के वेतन में रखा गया था। जो 17 दिनो से वासवानी कंपनी सिलतरा में पोकलेन मशीन चला रहा था।
इसी दौरान पोकलेन के चालक ने चैन मशीन का डिसप्ले मीटर एवं चाबी किमत लगभग 40,000रूपए को बिना किसी को सूचना दिये चोरी कर ले गया। शिव कैलाश धुर्वे से संपर्क करने पर मेरा बकाया पैसा मांग किया गया। पुलिस ने शिकायत पर पोकलेन के ड्राइवर के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।