रायपुर

कोचिंग से घर लौट रहे छात्र से मोबाइल लूटने वाले दो लडक़े गिरफ्तार
07-Sep-2024 6:01 PM
कोचिंग से घर लौट रहे छात्र से मोबाइल लूटने वाले दो लडक़े गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। छात्र से लूटे गए मोबाइल को चौक पर खड़े होकर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो लडक़ों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे स्कूटी और लूट का मोबाइल जब्त कर दोनों को अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 घटना 4 सितंबर की है। कोचिंग क्लासेस से छु?ट्टी होने पर सहदेव बरेठ (17) वापस बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड घर जा रहा था। शाम करीबन 5.30 बजे जैसे ही शदाणी दरबार के पास पहुँचा था उसी समय स्कूटी मे सवार दो अज्ञात लडक़े पीछे से आकर सहदेव के हाथ में रखे रियलमी कंपनी का मोबाईल झपट्टा मारकर छीनकर धमतरी की ओर भाग गए। उनके चेहरे पर  गमछा बंधे होने के कारण पहचान नहीं सका एवं घबराहट में स्कूटी का नंबर नहीं देख सका। कि प्रार्थी के रियलमी कंपनी के मोबाईल ढ्ढरूश्वढ्ढ हृश. 862166068585872 जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम लगा हुआ कीमती 8000 रुपये लूटा।

इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने तलाशी शुरू की। कल मुखबीर से सूचना मिली कि दो लडक़े कमल विहार चौक के पास मोबाईल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है । मुखबीर के बताये  हुलिए के  दोनों लडक़ों  को पकडक़र पुछताछ की। तो मोबाईल झपट्टा मारकर अपनी एक्टीवा  सीजी 04 एलएम 4972 से भागना बताया। एक आरोपी अमित शर्मा टिकरापारा और उसके नाबालिग साथी से एक्टिवा एवं  मोबाईल रियलमी कंपनी का जप्त कर  गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट