रायपुर

कैसे गुजरें....
07-Sep-2024 5:57 PM
कैसे गुजरें....

रायपुर, 7 सितंबर। नगर निगम, जिला प्रशासन के कड़े निर्देशों के बाद भी सडक़ घेरकर गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। जो अगले दस दिनों तक मोहल्ले गलियों में ट्रैफिक समस्या के साथ विवाद और हाथापाई का कारण भी बनेंगे। पंडाल वाले सजावट के लिए हुकिंग कर बिजली भी चोरी करते हैं। कल हमने बूढ़ापारा स्टेडियम के सामने पूरी एक रोड घेरने की तस्वीर प्रकाशित की थी। ये यह तस्वीर राजातालाब इलाके की है। अब इस गली से कैसे गुजरा जा सकेगा । तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट