रायपुर
सालेम हिंदी स्कूल के पास 13 अवैध ठेलों को हटाया, सभी स्कूलों के पास भी अभियान चलेगा
06-Sep-2024 5:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। निगम के अमले ने एक बार फिर सालेम स्कूल के गेट से लगे सभी अवैध ठेलों गुमटियों पर कार्रवाई की । इस संबंध में आयुक्त को जन शिकायत प्राप्त हुई थी।
स्कूल की बाउंड्रीवाल से लगकर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसायरत लगभग 13 अवैध ठेलों को हटाया। स्कूल के आस पास अवैध ठेलों को हटाने के संबंध में निर्देश दिए गए है।
आयुक्त ने सभी स्कूलों के सामने मार्गो को अवैध कब्जा मुक्त करवाने के निर्देष दिए गए है। दूसरी ओर निगम ने 55 आवारा मवेशियों को सडक़ो से पकडक़र गौठान भेजा। जोन 9 ने सडक़ पर मवेशी छोडने पर पशु पालक से 1000 रू. जुर्माना भी वसूला। अभियान के तहत आज जोन 1 ने 4, जोन 3 की टीम ने 2, जोन 5 ने 6 , जोन 6 ने 10 जोन 7 ने 2, जोन 9 ने 25 जोन 10 से 6 आवारा मवेशी पकड़ कर गौठान छोड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे