आरंग में तीन परिवार भिड़े
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर। राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाके में मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इनमें सिविल लाइन इलाके में शराब के लिए पैसा न देने पर युवक पर चाकू से हमला,आरंग में पुराने विवाद को लेकर तीन परिवार आपस में भिड़े,वहीं सडक़ पर प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम करने वालों के खिलाफ थाना में शिकायत हुई।
पुलिस के मुताबिक जय किशन जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सामने गांधी नगर सिविल लाईन में रहता है। सोमवार रात 10.30 बजे उसके भाई मुन्ना जगत जो घर के पास टहल रहा था। के साथ मोहल्ले के तनशु रकसेल ने शराब के लिए पैसा नहीं देने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला किया। इस हमले में मुन्ना जगत को पीठ में चाकू लगा। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया।
उधर आरंग के ग्राम देवरी में दो परिवारों के बीच झगड़े में पड़ोसी ने परिवार सहित आकर गाली गलौज और मारपीट की।
देवकी यादव ने इसकी रिपोर्ट आरंग थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह ग्राम देवरी में पंच है। कुछ दिन पहले उसका और पड़ोस में रहने वाले भगवती यादव के साथ विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उनके बीच पून: झगड़ा हो गया। इसे देखकर गांव का रहने वाला कौशल साहू आया और गाली गलौज करने लगा। जिसे झगड़ा करने से मना करने पर कौशल साहू के परिवार से महेश्वर साहू, ओमकेश्वर साहू, रूकमणी साहू, रानू साहू तथा भगवती यादव के परिवार से दिलेश्वरी यादव, कुमारी यादव लोग आए और गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर दी।
एक अन्य मामले में ट्रेवल्स के कर्मचारी ने भीम आर्मी के खिलाफ सडक़ में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि
वार्ड 15 रविदास नगर आरंग में अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार 12.00 बजे करीब बस स्टैंड आरंग में भीम आर्मी के लोग सडक़ पर बैठ कर चक्का जाम एवं नारे बाजी कर रहे थे। जिससे आवागमन बाधित हो गया था। लगभग 50 मिनट के जाम से लोग परेशान हो गए थे। दोपहर को लगभग 12.00 बजे करीब भीम रेजीमेंट के जीवराखन बांधे निवासी भोथली, धर्मेंद्र डहरिया निवासी ओडका, टिकेश बंजारे, संजू निवासी देवदा एवं उमेश सोनवानी के साथ लगभग 35-40 व्यक्ति कालेज चौक के तरफ से शोरगुल एवं नाराबाजी करते हुए बस स्टैंड के पास आये । और नाराबाजी करते हुए बीच रोड में बैठ कर मार्ग को पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया जिससे यात्री बसें एवं अन्य आने जाने वाले लोगों को कफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसकी शिकायत उसने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइस देकर जाम को हटाया गया।