रायपुर
रेल मंडल स्काउट गाइड फेलोशिप को मान्यता
11-Nov-2025 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल स्काउट गाइड फेलोशिप को भारत स्काउट गाइड की मान्यता मिल गई है। हाल में वेस्ट बंगाल के बोलपुर में आयोजित 19 वें राष्ट्रीय कैंप में यह हासिल हुआ। इसमें रायपुर मंडल से से सीटीआई दुर्ग वीवी शास्त्री, श्रीकांत रजक, बिलासपुर से बी कृष्ण कुमार नागपुर मंडल से संजय सरजरे ने भाग लिया था । इस कार्य क्रम में चीफ जस्टिस कल्पेश झावेरी, श्रीमती गीता मित्तल ने मान्यता प्रमाण पत्र सौंपा। रायपुर मंडल में सीडीसीएम अवधेश कुमार, नागपुर मंडल में सीडीपीओ उदय कुमार भारती,बिलासपुर मंडल में सीडीईई श्री भारद्वाज अध्यक्ष हैं। 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में होनेवाले राष्ट्रीय जंबूरी में रायपुर मंडल से वीवी शास्त्री , श्रीकांत रजक और तारकनाथ झा शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे