रायपुर

नल के पानी को आरओ वाटर के नाम पर बेचने वाली फर्म सील
11-Nov-2025 8:02 PM
नल के पानी को आरओ वाटर के नाम पर बेचने वाली फर्म सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। निगम अमले ने शंकर नगर वार्ड के गोरखा कॉलोनी में स्टार ट्रेडिंग कम्पनी को  सील किया। इसके प्रॉपराइटर यश वर्मा ने बिना सक्षम स्वीकृति के आरओ वाटर पैकेजिंग, कैमिकल्स मैनिफेचरिंग और पैकेजिंग करता था । इस पर मिली शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि जहां नल के पानी को छोटे छोटे बोतल में पैक कर आरओ वाटर के नाम से बेचा जाता था। शिकायत सही मिली और तत्काल स्टार ट्रेडिंग कम्पनी पर कार्यवाही करते हुए उसे सीलबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई ईई सुशील मोडेस्टस, एई नरेश साहू, अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में की गई।


अन्य पोस्ट