रायपुर
सडक़ पर दृश्यता 10 मीटर तक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं से छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह बदल गया है। सुबह और रात में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जीपीएम, कोरिया , एमसीबी,सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर तथा बलरामपुर जिलों में सोमवार को एक-दो स्थानों पर 10-12 नवंबर की रात शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।इस दौरान सडक़ पर दृश्यता 10 मीटर तक रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.6, बलरामपुर में 8.9, कोरबा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोरिया 9.6, जीपीएम 10.2, दुर्ग 10.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार रात गुजरी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी है जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। राजधानी में भी खासकर बाहरी इलाके में रात 8 बजे से ठंड बढऩे लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात में ठंड का एहसास और बढ़ेगा।
शीत लहर में क्या करें
- अस्थमा से पीडि़त व्यक्ति घर से बाहर न निकले।
- पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े रखें। ओढऩे के लिए बहुपरत (कई परत) के कपड़े भी उपयोगी है। निरंगुल दस्ताने को चुने।
- यथासंभव घर के अंदर रहें, कम से कम यात्रा करें।
- नियमित रूप से गरम पेय सेवन करें ।
- बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें ।
- उँगलियों, अंगुण्ठों के सफ़ेद होना या फीकापन, नाक के टिप में शीत दंश लक्षण प्रकट होते है।
- शीत दंश से प्रभावित अंगों को गर्म नहीं करें, गर्म पानी डालें । मालिश न करें।
- हायपोथरमिया होने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को गरम स्थान पर ले जाकर उसके कपड़े बदले।
- प्रभावित व्यक्ति के शरीर को शरीर के साथ संपर्क करके गरम करें, कंबल के बहू परत, कपड़े, टावेल या शीट से ढकें ।
- शरीर को गरम करने के लिए गरम पेय दें। शराब न दें।यह शरीर के तापमान को घटाता है। कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। हालत बिगडऩे पर डॉक्टरी सलाह लें ।
- कोहरा
- शीत लहर के कारण क्षैतिज दृष्यता घट जाती है। कभी कभी दृष्यता 10 मीटर से भी कम हो सकता है।
- यथा संभव चार पहिया वाहन चलाने से बचें। यदि अति आवश्यक हो तो पार्किंग लाइट और हैड लाइट चालू रखकर धीमी गति से चलें।
- साथ ही फाग लैम्प और हैड लाइट को चालू रखें। चौक या क्रॉसिंग में लंबे हॉर्न बजाएं।
- हेलमेट का फ्रंट ग्लास निकालकर इस्तेमाल करें।
- घना कोहरे की स्थिति में रोड पर अपने साइड में किनारे चले। रोड क्रॉस करने की आवश्यकता हो तो अत्यंत सावधानी से करें ।
- पैदल घूमने वाले या पैदल यात्री फुटपाथ पर ही चलें।