रायपुर

दूसरे दिन भी सोने चांदी के भाव में उछाल
11-Nov-2025 8:03 PM
दूसरे दिन भी सोने चांदी के भाव में उछाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। सप्ताह के दूसरे दिन भी सराफा बाजार उछाल के साथ खुला । सोमवार की तरह मंगलवार को भी सोने चांदी के भाव चढ़े रहे। कल शटर डाउन  होने से पहले की  कीमतों के मुकाबले आज लगभग दो  हजार की बढ़ोतरी से कारोबारियों ने गल्ला ओपन किया। सोना 128500 रूपए तोला और चांदी 159200 रूपए किलो में खुला।  इससे पहले सोमवार को सुबह सोना 126000 रूपए  तोला और चांदी 155400 रूपए किलो पर रहा। शाम को सोना 2800 रुपए प्रति 10 ग्राम बढक़र 126800 एवं चांदी ?3600 प्रति किलोग्राम बढक़र 155800 पर बंद हुआ था।

इससे पहले शनिवार इतवार के अवकाश के बाद आज सुबह सोने में 1200 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 2000 प्रति किलोग्राम की उछाल रही। शाम तक और बढऩे के आसार हैं। इस तेजी पर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि  भाव में बढ़ोतरी अमेरिकी में शट डाउन का लंबा चलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित के कारण स्टॉकिस्ट एवं निवेशक सोने चांदी में निवेश कर रहे हैं जिससे सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


अन्य पोस्ट