रायपुर

दिवंगत शिक्षा कर्मी संघ का दुरूपयोग कर हो रहा प्रदर्शन
11-Nov-2025 8:04 PM
दिवंगत शिक्षा कर्मी संघ का दुरूपयोग कर हो रहा प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। दिवंगत शिक्षा कर्मियों की  विधवा महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर कल राजधानी में हुआ प्रदर्शन संघ के बैनर और अध्यक्ष के नाम का दुरूपयोग बताया जा रहा है।

संघ की अध्यक्ष  माधुरी मृगे के पदाधिकारियों ने बताया कि हम भाजपा सरकार आने के बाद से कोई आंदोलन नहीं कर रहे हैं। हमें  सीएम साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आश्वस्त किया कि दो माह के भीतर सभी  के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सीएम ने सभी को चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति का भरोसा दिलाया है। सीएम से 25 अक्टूबर और शिक्षा मंत्री से कल ही मुलाकात हुई है।

कल का प्रदर्शन हमारे संघ का दूरूपयोग करते हुए पामगढ़ की श्रीमती अश्विनी सोनवानी ने किया। हम कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे ।

इस बीच कल इन महिलाओं ने ठंड में रात में कलेक्ट्रेट गेट के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे धरना दिया ।  इन्हें  हटाने पुलिस और जिला प्रशासन ने  हटाया।

इससे पहले इन सदस्यों ने अपनी नियुक्ति को लेकर की जा रही अनावश्यक देरी के विरोध में  दोपहर राजभवन के सामने से रैली निकाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था।


अन्य पोस्ट