राजनांदगांव खनिज परिवहन संघ की कार्यकारिणी घोषित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून। राजनांदगांव खनिज परिवहन संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र यादव मुन्ना ने रविवार को अपने जिले की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारणिी में संरक्षक के रूप में समीर पोद्दार, जीतू जैन, दामू भूतड़ा, जिले में उपाध्यक्ष के रूप में मुकेश लोढ़ा डोंगरगांव, कमलेश शांडे खैरागढ़, प्रमोद साहू राजनांदगांव, सनी भाटिया डोंगरगढ़, रोमी भाटिया छुरिया, घनाराम साहू तेलीटोला, संगठन के महामंत्री हेमंत चोपड़ा डोंगरगांव, सचिव कुबेर वैष्णव राजनंदगांव तथा सहसचिव मुकेश कोडवानी, अभिषेक गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
साथ ही संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल राजनांदगांव व शिव रजक राजनांदगांव की नियुक्ति हुई है। जिला खनिज परिवहन संघ के मीडिया मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अमित जैन राजनांदगांव, शेखर यादव कलडबरी को दिया गया है। संगठन के विशेष सलाहकार के रूप में नमिताभ जैन राजनांदगांव, वीरेंद्र झा राजनांदगांव, अरुण चोपड़ा राजनांदगांव, बंटी महाराज राजनंदगांव, अभिनव तिवारी सोमनी की नियुक्ति हुई है।
राजनांदगांव खनिज परिवहन संघ द्वारा जिले के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिसमें राजनांदगांव से गौरव साहू, राहुल देवांगन, कैलाश देवांगन, गुड्डू देवांगन, सुरेंद्र साहू, डोंगरगांव से जागेश्वर साहू, रूपेश गुप्ता, देवेंद्र साहू, संपत सिन्हा, जितेंद्र धनकर, डोंगरगढ़ से नंदकुमार महोबिया, रत्नेश संचेती, अशरफ अली, आशु खान, चुम्मन साहू, छुरिया से बोधन साहू, राधे पटेल, लोकेश निर्मलकर, टीकम साहू, सुनील लडोकर, मोहला मानपुर से शेख यासीन, लोकनाथ साहू, भोजेश शाह मांडवी, खैरागढ़ से देवराज, शत्रुघ्न, मनीष सिन्हा, कमलेश्वर भदोरिया, घनश्याम वर्मा को शामिल किया गया है। राजनांदगांव खनिज परिवहन संघ अध्यक्ष नरेंद्र मुन्ना यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।