राजनांदगांव

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च
18-Oct-2025 3:56 PM
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी  नजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस की पैनी नजर है।

एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को यातायात व्यवस्था एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने शहर में चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन पेट्रोलिंग लगाई है। इसके अलावा उठाईगिरी व अन्य लोगों के लिए शादी वर्दी में साइबर सेल की टीम एवं पुलिस के जवान तैनात किया गया है।

दुकानदारों को दुकान से बाहर सडक़ पर सामान नहीं रखने हिदायत दी। पुलिस ने त्यौहार के मद्देनजर शहर के अंदर बाजार में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है तथा दोपहिया वाहन सडक़ पर खड़ी नहीं करने की अपील की।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव शहर में एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें एएसपी राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार-हाट एवं मुख्य शहर मार्ग पर खरीदी-बिक्री के लिए भीड़भाड़ वाले जगहों में पैदल फ्लैग मार्च की गई एवं पुलिस की फिक्स पाइंट भी लगाया गया।

दीपावली त्यौहार को देखते बाजार में भीड़ होने की संभावना को देखते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने हेतु दुकानदारों को अपने दुकान का सामान सडक़ पर ना रखने की हिदायत दी गई। शहर के मुख्य मार्ग व बाजार में त्यौहारों की खरीदी-बिक्री के लिए भीड़भाड़ वाले जगहों में लोगों को जाम की परेशानियों से बचाने शहर के अंदर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है। दोपहिया वाहन सडक़ पर खड़ा नहीं करने अन्यथा चालानी कार्रवाई की चेतावनी पुलिस ने  दी।


अन्य पोस्ट