महासमुन्द

भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने किया योग
21-Jun-2022 3:29 PM
भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने किया योग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर प्रशासन एवं भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा योग दिवस के तहत प्रात: 6 से 8 बजे तक योग किया गया। भाजपा द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र में योग दिवस मनाया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। खेल मैदान में योग शिक्षक डॉ. संजय गोयल सुरेंद्र पांडे एवं श्याम लाल ठाकुर ने उपस्थितजनों को योगाभ्यास प्रशासनिक योग कार्यक्रम औपचारिक रूप से छात्राओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक भवन में योग कराया गया, वहीं मुख्य कार्यक्रम खेल मैदान में योगा कार्यक्रम प्रभारी सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी ने बताया की देश के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप लोगों को योग से जोडक़र उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने प्रत्येक शक्ति केंद्र में यह आयोजन रखा गया था। इसके अलावा स्थानीय गुरुतेग बहादुर हाल में हार्टफुलनेस द्वारा योग के साथ ध्यान करवा कर आम लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व की जानकारी दी गयी। योग दिवस के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में आम लोगों की उपथिति कम रही।
 


अन्य पोस्ट