महासमुन्द
कहा-मनमानी के चलते शहर में विकास नहीं हो रहा है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 जून। महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर कांग्रेसी पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को सौंपा। नगर पालिका में विकास को लेकर नाराज 10 पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी के चलते शहर में विकास नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने उनके अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन स्वीकार कर लिया है।
नगर पालिक उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार ने आरोप लगाया है कि शहर में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्षदों ने यह कदम उठाया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग समेत कांग्रेस के आठ अन्य पार्षद उपस्थित थे।
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का कहना है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस के पार्षद डरे हुए हैं। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। विपक्षी पार्टी कोई भी एक काम बता दें, जिसमें मैंने भ्रष्टाचार किया है।