महासमुन्द

कोमाखान में विप्र भवन आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन
19-Jun-2022 6:16 PM
कोमाखान में विप्र भवन आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन

महासमुंद, 19 जून। कोमाखान में विप्र भवन आहाता निर्माण के लिए कल शनिवार को भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने ब्राह्मण समाज की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हुए समाज को दिशा देने चाणक्य की भूमिका के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा विप्र समाज सभी समाज के लिए सेवा समर्पण व मार्गदर्शन के लिए जाना जाता है।

इस दौरान कोमाखान ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शिव उपाध्याय, डा. विजय शर्मा, डा. अरुण शुक्ला, पं. कीर्ति शर्मा, सरपंच राजेन्द्र शर्मा, मोतीलाल तिवारी, टिकेश्वर हिरेंन्द्र उपाध्याय, राजू तिवारी, राजा शर्मा के साथ ग्राम पंचायत कोमाखान सरपंच आशीष वीणा वाकड़े, उपसरपंच शशिकला मानिकपुरी के साथ अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट